अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ । 8 दिनो में ही उड़ीं आदेश की धज्जियां, कचौरा घाट पर चल रहा रेत खनन का कार्य।

मनोज सिंह की रिपोर्ट

टीकमगढ़ – राज्य स्तरीय पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण (सिया) के निर्देश पर 30 जून को नदियों से खनन पर रोक के आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किए जाने के बाद भी बीते 8 दिनों से कचौरा घाट की खदानों पर रेत का अवैध खनन जारी है। माफिया पर लगाम लगाने ना तो कोई अधिकारी जा रहे ना कार्यवाही कर रहे है। माफिया लगातार रेत निकाल कर सड़कों के किनारे डम्प और कई और अन्य जगह भी डम्प कर रहे हैं।

नदियों से रेत खनन पर रोक

● जिले में नदी के किनारे आने वाले घाटों समेत कई रेत खदानें प्रशासन ने लीज पर दी हुई हैं। यहां निरंतर खनन कर निर्माण कार्यों के लिए रेत आपूर्ति की जाती है। जिसके लिए बाकायदा शासन की रॉयल्टी भी काटी जाती है। बरसात के समय में एनजीटी ने नदियों से रेत के खनन पर पूर्णतः रोक लगा दी है।

नहीं रुक रहा अवैध खनन

● कलेक्टर के आदेश और एनजीटी की रोक के बावजूद टीकमगढ़ जिले में कचौरा घाट से निकलने वाली नदी से अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को रोक के आदेश के 8 ही दिन पलेरा क्षेत्र के कचौरा घाट में नदी से अवैध खनन की तस्वीरें सामने आई हैं। इसके अलावा कई और इलाकों से गुजरी नदीयो के किनारे पनडुब्बी मशीनें डालकर माफिया रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। कोई ठोस कार्रवाई न होने से माफिया सरकारी आदेशों की भी धज्जियाँ उड़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close