ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ । टीकमगढ़ से दिल्ली स्लीपर बस नेशनल व टूरिस्ट परमिट पर चलाई जा रही है शासन चैन की नींद में।

मनोज सिंह की रिपोर्ट

 

टीकमगढ़ – टीकमगढ़ से दिल्ली के लिए ओवर लोडेड स्लीपर बसों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। जिनमे लाखों रुपये का लगेज बिना बिल का परिवहन होता है जो की नैशनल य टूरिस्ट परमिट पर चलाई जा रही है। जिनके बुकिंग ऑफिस अम्बेडकर चौराहे व बस स्टैंड पर खुले आम देखने को मिल जाएंगे जिस पर शासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कई बार टीकमगढ़ बस ऑपरेटर यूनियन द्वारा ध्यान आकर्षित कराया गया है कि ये बसें अनाधिकृत तौर पर पूरे ज़िले से संचालित हो रही है जिससे प्रदेश के राजस्व को लाखों रुपये की हानि प्रति माह हो रही है व दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है जब जल्दी पहुचने की होड़ में बसों की रेस लगती है व टीकमगढ़ से झांसी चलने वाले छोटे रूट के बस ऑपरेटरों को नुकसान उठाना पड रहा है जो कि मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों का टैक्स भरते है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close