ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

टीकमगढ़। केंद्रीय मंत्री बनते ही वीरेंद्र खटीक के भाजपाई समर्थकों ने आतिशबाजी ढोल ताशे पर नाचकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न।

मनोज सिंह की रिपोर्ट

टीकमगढ़। बुंदेलखंड से एक चेहरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में स्थान मिलने के बाद हर्ष व्याप्त है। टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक को मंत्रिमंडल की शपथ दिलाई गई है। इसकी सूचना शहरवासियों को लगते ही गोल क्वार्टर स्थित सांसद निवास पर भीड़ एकत्र हो गई। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए और ढ़ोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। वहीं एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए बधाइयां दी हैं।
गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर चुने गए डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री मंडल में शामिल हो गए हैं। लगातार 7 बार से सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक अपनी सादगी को लेकर पहचाने जाते हैं। सांसद के पिता सागर में पंक्चर बनाने का कार्य करते थे और अब सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में डॉ. वीरेंद्र कुमार के शामिल होने की जानकारी नगर में लगते ही खुशी की लहर दौड़ी और भाजपाइयों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं हैं। बुधवार को शाम 6 बजे डा. वीरेंद्र कुमार ने शपथ ली। टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार अपनी सादगी और आमजनों जैसे व्यवहार से पहचाने जाते हैं। स्कूटर पर सफेद कुर्ता पजामे में कई बार उन्हें शहर की सड़कों पर देखा जा सकता है। इसके अलावा टीकमगढ़ में उनसे मिलना भी लोगों का आम रहता है। पूर्व में ही विधायक और सांसद में नोंकझोंक के दौरान सांसद चर्चा में आ गए थे, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उसमें वह चुप्पी साधे हुए नजर आए थे। उनकी यह सादगी प्रदेश और देश स्तर पर चर्चा का विषय बनी रही।
सातवीं बार चुने गए लोकसभा सांसद…..
मध्य प्रदेश के सागर शहर से आने वाले वीरेंद्र खटीक सातवीं बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं. 17वीं लोकसभा में उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। उन्होंने 17वीं लोकसभा में पीएम मोदी सहित सभी सांसदों को सांसद पद की शपथ दिलाई थी। वीरेंद्र खटीक के सियासी करियर पर नजर डालें तो उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था।

Related Articles

Back to top button
Close
Close