अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

टीकमगढ़। दस हजार का इनामी नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर भागने वाला आरोपी 2 साल बाद दिल्ली में पकड़ाया।

मनोज सिंह की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे द्वारा नावालिक बच्चियों के अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपियो को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान एम. एल. चौरसिया एसडीओपी जतारा योगेन्द्र भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जतारा त्रिवेद्र त्रिवेदी द्वारा एक टीम गठित की गई। जो थाना जतारा में दिनांक 30/8/19 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि आरोपी अरूण कुमार साहू निवासी ग्राम सुट्टा थाना गुरसराय उ.प्र. के द्वारा नावालिक लडकी के साथ गलत काम किया गया। जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जतारा में उक्त आरोपी के विरूद्ध अप 000 245/19 धारा 376,450 ताहि 05 / 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीवद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। आरोपी पिछले 02 साल से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय टीकमगढ द्वारा 10,000 रू का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी अरूण कुमार साहू की गिरफ्तारी के सघन प्रयास जारी थे तथा सायवर सैल टीकमगढ द्वारा आरोपी की जानकारी दिल्ली होना बताया गया। थाना जतारा से टीम भेजकर आरोपी को दिल्ली से पकडा गया ।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री त्रिवेद्र त्रिवेदी , उनि अजय प्रताप आर. 23 बाल किशन , आर. 393 धीरेंद्र , 392 अंकित सिंह , सायवर सैल प्रभारी उनि मयंक नगाईच , प्रआर.273 रहमान खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
Close
Close