जिला अस्पताल में ऑक्सीजन का संकट अब जल्दी ही खत्म होगा । जिला अस्पताल के मेटरनिटी विंग में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में पाइप लाइन बिछाकर पलंगो पर ऑक्सीजन की सीधे सप्लाई होगी। प्रेशर स्विगं ऐडजांप्शन (पीएसए) आधारित प्लांट मुंबई से टीकमगढ़ पहुंच चुका है, जिससे दो-तीन दिन में प्लांट शुरू होते ही मरीजों को सीधे पलंग पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन मिलेगी। इसके पहले सिलेंडर और ऑक्सीजन पन कंसट्रेटर से काम चलाना पड़ रहा था। अप्रैल मुंबई में हिंदी में कोरोना के पीक पर होने के चलते करीब 5400 से अधिक मरीज मिले । वही150 से अधिक लोगों कोरोना से दम तोड़ा इनमें कई मरीज ऐसे भी रहे, जिन्हें समय पर ऑक्सीजन ना मिलने से उनकी कोरोना से मौत हो गई। जिसको लेकर टीकमगढ़ जिला अस्पताल में 19 अप्रैल को प्लांट का भूमि पूजन किया गया था। ऐसे में अब करीब 55 दिन बाद टीकमगढ़ जिला अस्पताल ऑक्सीजन के लिए दूसरों जिलों पर निर्भर नहीं होगा।