टीकमगढ़।महंगाई और बढ़ते पेट्रोल के दाम को लेकर युवक कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

टीकमगढ़ से मनोज सिंह की रिपोर्ट
टीकमगढ़। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर के नेतृत्व में केंद्र की आम जन विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ गांधी चौराहा पर धरना दिया गया एवम् पेट्रोल पम्प का पुतला बना कर बीच चौराहे पर मोदी पेट्रोल पंप का पूजन कर माला पहनाई गई , इसके बाद पुतले को साईकिल पर रखकर चौराहे पर प्रदर्शन कर बीच चौराहे पर पेट्रोल पंप का पुतले को लटकाया गया,, जिला अध्यक्ष देवेंद् ने बताया की मोदी सरकार लगातार हो रही पेट्रोल डीजल, गैस की दामों में वृद्धि कर आम जनमानस की कमर तोड़ने का काम कर रही है कई राज्यो में पेट्रोल डीजल 100 के पार पहुँच गया है। आम जनता की इस तकलीफ के समय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के आदेश पर 5th जून 2021को मध्यप्रदेश के हर जिला मुख्यालय एवं विधानसभा मुख्यालय पर बीजेपी की मोदी सरकार के पेट्रोल, डीज़ल, एवं गैस के मूल्यवृद्धि के विरोध में अनिवार्य रूप से प्रदर्शन कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित गया प्रदर्शन के दौरान इसरार मुहम्मद,,अनिस खान,अशोक अहिरवार,रिंकू भदोरा, हबीब अहमद,जिला महासचिव नीलेश जैन,,जावेद खान,,इरफान खान,रोहित यादव, जुवेर खान,अमर यादव,चंचल जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


