टीकमगढ़।बल्देवगढ पुलिस ने अवैध रिवाल्वर व दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पकड़ा

टीकमगढ़ से मनोज सिंह की रिपोर्ट
टीकमगढ़। रविवार को 11 जुलाई को फरियादी प्रवीण कुमार उर्फ पिंकू पिता राजेश कुमार सुल्लेरे निवासी ग्राम बारी गढ़ी मलहरा जिला छतरपुर हाल-अंग्रेजी शराब कम्पनी बुडेरा तिगैला बल्देवगढ में थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि आरोपी संदीप यादव द्वारा अंग्रेजी शराब की दुकान पर आकर दारू मांगने व मुर्गा खाने के लिये पैसे मांगना व मना करने पर जान से मारने की धमकी देने व मारपीट करने बावत आवेदन पत्र पेश किया आवेदन पत्र पर से आरोपी संदीप यादव के विरूद्ध अपराध क . 233/21 धारा 327, 294, 323, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। बाद पुलिस अधीक्षक टीकमगढ, अति . पुलिस अधीक्षक टीकमगढ एवं एसडीओपी टीकमगढ के मार्ग निर्देशन में आरोपी की तलाश एवं पतारसी शुरू कर दी थी, कि रात्री में मुखवीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपराध का आरोपी संदीप यादव थाना परिसर में है। मुखवीर सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बल्देवगढ व हमराह स्टाफ द्वारा परिसर की घेराबंदी कर आरोपी को पडका जिसकी मौके पर ही जामा तलाशी ली गई। जिसके पास से एक रिवाल्वर व दो जिंदा करातूस मिले जिसे जप्त कर थाना लाया गया। आरोपी के पास से हथियार मिलने से आरोपी संदीप उर्फ अनंतराम पिता भैयन यादव निवासी बुडेरा के विरूद्ध प्रथक से आर्स एक्ट की धारा 25/27 आर्स एक्ट के तहत अपराध पजीबद्ध किया गया। इस प्रकार थाना बल्देवगढ पुलिस द्वारा उक्त अपराध के आरोपी को मय रिवाल्य व दो जिंदा कारतूस के साथ पकडने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमित साहु की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


