ट्रेक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत। वनपरिक्षेत्र में कर रहा था नाघटी अंधेरे में गड्ढे में ट्रैक्टर गिरने से हुआ हादसे का शिकार।

नेपानगर से राजेन्द्र मसाने की रिपोर्ट
वन विभाग की बड़ी लापरवाही विभाग सवालों के घेरे में वन विभाग की लापरवाही से जंगल मे पहुँचा ट्रेक्टर। नेपानगर से 8 किलोमीटर दूर ग्राम डवाली खुर्द में एक युवक की ट्रेक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई है जानकारी के अनुसार मामला नेपानगर के ग्राम डवाली खुर्द का है यहा लगभग 21 वर्षीय युवक सुरेश पिता हेमू रात के अंधेरे में वनपरिक्षेत्र में ट्रैक्टर लेकर नाघाटी करने गया था जहाँ अंधेरे में ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया और और उसके नीचे दबने से युवक की मौत हो गई सुबह के समय गांव वालों को जैसे ही खबर लगी सब घटना स्थल पर पहुच गये व घटना की सूचना पुलिस को दी गई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची मामले में पंचनामा बना कर पुलिस घटना की जांच में जुट चुकी है। वही रात के अंधेरे में वनपरिक्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर वन विभाग की अन्देखी एक बार फिर सामने आई है वनपरिक्षेत्र में हुई यह घटना वन विभाग को भी कई सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर रही है वन क्षेत्र में हुई इस घटना का असली दोषी कौन है यह तो जांच का विषय है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।


