तामिया-एन.एस.यू.आई. पेट्रोल, डीजल, गैस भरवाने के लिए मंगा लोन

तामिया – एन.एस.यू.आई. पेट्रोल, डीजल, गैस भरवाने के लिए मंगा लोन
तामिया – एन.एस.यू.आई. द्धारा देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक तामिया मैं जाकर शाखा प्रबंधक को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा बैंक में जाकर पेट्रोल, डीजल एवं गैस भरवाने के लिये बेरोजगारों युवाओं के लिये बैंकों में जाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार से लोन के लिये माॅग की पेट्रोल, डीजल एवं गैस में वृद्धि को लेकर कोई कठोर कदम नहीं उठाये जा रहे हैं, न ही युवाओं को रोजगार मिल रहा है, जिससे प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, जिसे लेकर आज तामिया एन.एस.यू.आई ने ज्ञापन दिए मुख्य रूप से तामिया एन एस यू आई ब्लॉक अध्यक्ष आकाश मँडराह,ब्लॉक उपाध्यक्ष विक्की डेहरिया,हिमांशु सोनी,नगर अध्यक्ष अमन सरवैया, कार्यवाहक अध्यक्ष सारंग शेंडे, it से ब्लॉक उपाध्यक्ष शिखर डेहरिया, एनएसयूआई के पदाधिकारी मौजूद थे


