मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार टैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर पति-पत्नि समेत भतीजी की हालत गंभीर, तीनों को भोपाल किया रेफर

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट 

अशोकनगर विदिशा रोड़ स्थित त्रिदेव मंदिर के पास एक भीषण सडक़ हादसे में पति-पत्नि समेत उनके साथ बाइक पर सवार भतीजी बंदना की गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों को भोपाल रेफर किया गया है।
कचनार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा पहाड निवासी भरत एवं उनकी पत्नि माया आदिवासी अशोकनगर उपचार कराने के लिये आये थे, भतीजी बंदना जिसकी उम्र करीब 18 साल है वह भी उनके साथ ही अशोकनगर आई थी। उपचार कराने के बाद जब वह अपने गांव सेमरा पहाड के लिये जा रहे थे तभी रास्ते में विदिशा रोड स्थित त्रिदेव मंदिर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था की टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं बाइक पर पिछे बैठी माया आदिवासी उछलकर खेत में जा गिरी जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है वही भरत एवं बंदना के पैरो में चोटे आई है। घटना के बाद टैक्टर चालक टैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया वहीं इस बीच अपने घर के लिये जा रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकीत सिंह ने सडक़ पर घायल पड़ी हुई बच्ची एवं पति-पत्नि को देखा तो वह अपने वाहन में बिठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां करीब आधे घंटे तक तीनो घायल अवस्था में पड़े रहे। करीब आधे घंटे बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और यह ईलाज के बाद तीनों को भोपाल रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close