ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
दस्तक सह आईडीसीएफ अभियान झाबुआ मे शुरू

झाबुआ से विजयशर्मा की रिपोर्ट
झाबुआ | 19 जुलाई 2021 कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय झाबुआ में दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। सोमेश मिश्रा द्वारा बच्चे को विटामिन ए का घोल पिलाया एवं दस्तक अभियान की शुरुआत की I जिले दस्तक अभियान दिनाक 19 जुलाई 2021 से 18 अगस्त 2021 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता ,एएनएम , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की समन्वित टीम द्वारा घर घर पहुंच कर 0 से 5 साल के बच्चो की स्क्रीनिग की जाएगी I इस दौरान डायरिया से बचाव हेतु प्रत्येक बच्चे को 1 ओआरएस का पैकेट दिया जाएगा एवं दस्तक से ग्रसित बच्चो को 2 ओआरएस पैकेट दिए जाएंगे।


