देपालपुर (इंदौर)। उपनगरीय बसों का संचालन कल से होगा शुरू ।

विशाल चांदना की रिपोर्ट
कोरोना कर्फ्यू के दौरान बसों का संचालन लगभग बंद हो चुका था। प्रशासन से बसों को चलाने की अनुमति प्राप्त थी। लेकिन दौर भयानक था। इस कारण बसों का संचालन लगभग बंद कर दिया गया था। राज्य शासन से अनुमति मिलने के बाद सोमवार से देपालपुर से संचालित बसों की गतिविधियां चालू हुई। इन गतिविधियों को लेकर आज जीसीं बस स्टैंड यूनियन द्वारा बस मालिकों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 25 पर्सेंट किराया बढ़ाया गया। शासन के नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। इस दौरान बस यूनियन के अध्यक्ष विकास बाजपाई ने बताया कि कोरोना के कठिन दौर में बसों का संचालन बड़ा ही मुश्किल कार्य हो गया है। लेकिन जन सुविधा को देखते हुए सोमवार से हमने बसों के संचालन की अनुमति दी । इस बैठक के दौरान मुस्तफा सेठ मकसूद सेठ ,मुजफ्फर पहलवान अजय पटेल ,सबंदर खान खालिद सेठ,बबली सेठ,रफीक खान, बबलू पडित, आदि बस मालिक मोजूद थे।


