ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरी कलां – 28 जुलाई को जिला मुख्यालय सागर में जंगी प्रदर्शन।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा का पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रही हड़ताल जारी रही

कमलेश खरें की रिपोर्ट

 

देवरी – मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा 18 संगठनो से मिलकर अपनी मांगो को पूरा करने के लिए करने के लिए बनाया गया है। जिसमे जिला पंचायत सीईओ जनपद सीईओ इंजीनियर सब इंजीनियर सचिव सहायक सचिव व पंचायत के अन्य कर्मी शामिल है जो 22 जुलाई से लगातार दिन सोमवार को पांचवे दिन तक अपनी मांगो को लेकर धरना देकर हड़ताल पर डटे हुये है। जिस कारण से जिला पंचायत से लेकर जनपद पंचायत व पंचायत स्तर तक ऑफिसो में ताला बंधी कर सभी कार्य बंद करके अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये है। जिससे समस्त पंचायतो के ग्रामीण जन अत्यधिक परेशान हो रहे है। वही पंचायत विभाग का हड़ताल का पांच दिन होने के बाद भी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री या पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री ने शुद नहीं ली ना ही कोई अधिकारी आये। जनपद पंचायत देवरी के धरने पर संयुक्त मोर्चा के सचिव संघ संगठन जिलाध्यक्ष सागर जगन्नाथ प्रसार गोर पहुचे जहां पर उनके द्वारा देवरी धरने पर एकत्रित देवरी केसली रहली जनपद के कर्मियो को 28 जुलाई को सागर में जंगी प्रदर्शन मै प्रत्येक पंचायत से एक गाड़ी लेकर आने को आमंत्रित किया और बताया गया कि 28 जुलाई को मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा के संयोजक दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृव्य मै सागर जिले मै 18 संगठन के प्रदेश अध्यक्षो के साथ जिला मुख्यालय सागर में सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर बडी रैली का आयोजन किया गया है वही जिला अध्यक्ष ने प्रदेश संयोजक दिनेश चन्द्र शर्मा से काल पर बात कर संगठन को उनकी बात करायी जिसमे उनके द्वारा कहा गया कि हम सभी की मांगो को सरकार को माननी ही पडेगी हम लोग कोई गलत मांग नही कर रहे है जब सरकार पैसो में सरकार खरीद फरोद जैसा कार्य कर सकती है तो सरकार करोडो अरबो रुपया अन्य पार्टी के कार्यों मै खर्च कर सकती है वही हम लोगों पर दबाव पूर्वक कार्य कराती है जबकि हम सभी के कार्य से ही सरकार को अच्छे कार्य विकास पर अवार्ड मिलते है यदि सरकार मांगों को नही मानती तो हम सभी सरकार की ईट से ईट बजा देगे और आगामी चुनाव में इसका नुकसान सरकार को भुगतना पडेगा नही देवरी धरने पर संबोधित करते हुये जिला अध्यक्ष सचिव संघ सागर जगन्नाथ प्रसाद गौर ने कहा कि 28 जुलाई को सागर मै संयुक्त मोर्चा के 18 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मांगो को लेकर एकत्रित हो रहे है जहा पर संगठनो द्वारा सरकार के खिलाफ शंकनाद कर जंगी प्रदर्शन कर शहर में प्रदर्शन कर सडको पर रैली निकाली जायेगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close