देवरी कलां । देवरी क्षेत्र की जनता मेरा परिवार , परिवार की समस्या का निराकरण करना मेरा प्रथम कर्तव्य – हर्ष यादव
कमलेश खरें की रिपोर्ट

संबंधित विभागो को एक सप्ताह के अंदर निराकरण करने के दिये निर्देश
देवरी कलां – देवरी मुख्यालय पर सप्ताहिक शुक्रवार को लगने वाले विधायक जनता दरवार का तहसील परिसर में आयोजन किया गया जिसमे पूर्व मंत्री व बर्तमान बिधायक हर्ष यादव के द्वारा तहसील मुख्यालय देवरी में आयोजित जनता दरवार में 27 शिकायती मामलो के आवेदन पत्र प्राप्त हुई। जिसमे पंचायत स्तर नगरपालिका स्तर पीएचई विभाग बिजली विभाग आदि के मामले आये जिसमे सभी आवेदन पत्रों पर वन—टू—वन संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से चर्चा कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गये व जनता दरवार में आर्थिक रुप से कमजोर/मरीजों के उपचार हेतु/जरुरत मंदो लोगो को विधायक हर्ष यादव द्वारा चैक वितरण किए गये। इस दौरान विधायक हर्ष यादव ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य है कि मेरे क्षेत्र की जनता के छोटे बडे कामो को होने मे हो रही अधिकारी कर्मचारी गण की लापरवाही के कारण समस्याओ का जनता दरवार के माध्यम से शीघ्र निराकरण कराया जा सके व क्षेत्र के लोगो के डारेक्ट संपर्क में रह सकू जिससे क्षेत्र के लोग मेरे पास आकर अपनी समस्या से अवगत करा सके जिससे में उनकी छोटी बडी समस्या का निराकरण करा सकू क्योकि मेरी क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है व अपने परिवार के सदस्य के नाते मै उनकी हर एक समस्या का निराकरण करने में कोई भी कसर नही छोडूगा आज जो भी हूं क्षेत्र की जनता के आर्शीवाद से हूं जो इनके समस्या का निराकरण करने योग्य बनाया है मै अपने क्षेत्र की जनता के लिये उनका सेवक बनकर ही कार्य करने में गर्व महसूस करता हूं मेरी जनता जर्नादन के हर दुख सुख में उनके साथ खडा हूं और हमेशा खडा रहूगा इस दौरान क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के साथ विधायक जनता दरवार में जनपद पंचायत की अध्यक्षा आंचल आठया, दीपाली सोनी , विधायक प्रतिनिधि आशीष बाबा राजोरिया, काग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विजय गुरु, साबिर खान, विपिन चौबे कन्हैलाल लोधी राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।


