देवरी केंद्र प्रभारी की अनियमितताओं को लेकर एसडीएम ने किया था नोटिस जारी
केंद्र प्रभारी पर हो सकती है बड़ी कार्यवाही

देवरी कलां से कमलेश खरे की रिपोर्ट
देवरी कलां सागर गेहूं खरीदी केंद्र देवरी में हुई अनियमितताओं एवं शिकायतों की बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा द्वारा खाद्य अधिकारी चारु जैन को शिकायतों के आधार पर जांच कर प्रतिवेदन देने की बात कही गई खाद्य अधिकारी द्वारा जांच कर अनुविभागीय अधिकारी को प्रतिवेदन सौंपा गया जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा द्वारा दिनांक 25 मई 2021 को नोटिस क्रमांक 810 जारी कर केंद्र प्रभारी रामसहाय लोधी को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विकासखंड देवरी द्वारा प्रतिवेदन के आधार पर नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है उक्त मामले में केंद्र प्रभारी द्वारा प्रति क्विंटल के हिसाब से 3 किलो अतिरिक्त गेहूं दिए जाने से आवेदक ने केंद्र से प्राप्त कच्ची तौल पर्ची प्रस्तुत की जिसमें स्पष्ट अंकित हो रहा है कि 94 किलो एवं 18 किलो गेहूं काटा गया है केंद्र प्रभारी एवं कृषक की तत्काल पक्की रसीद ना देकर कच्ची रसीद देना भी इनकी अनियमितताओं का घोतक होना प्रतीत होता है अनुविभागीय अधिकारी ने कृषक से अतिरिक्त गेहूं लिए जाने एवं ऊपर वर्णित अनियमितता कार्य करते हुए रवि उपार्जन नीति वर्ष 2021 22 का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है जो दंडनीय अपराध है
जिले में बैठे खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत के कारण किसानों की नहीं होती सुनवाई
गेहूं उपार्जन केंद्र पर कई अनियमितताओं की लगातार शिकायत लिखित मौखिक एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर की जाती है लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से उक्त शिकायतों को बंद करा दिया जाता है जिले के खाद्य अधिकारी पर लगातार किसानों द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं किसानों का कहना है कि अधिकारी केंद्र प्रभारी से मोटी रकम ले लेते हैं जिसके बाद उन्हें किसानों की समस्याएं सुनाई नहीं देती वह किसानों के पक्ष में ना होकर केंद्र प्रभारी एवं दलाल के पक्ष में बात करते हैं इसी प्रकार का यह मामला भी सामने आया जिसमें कृषक शिवराज सिंह लोधी के द्वारा जो गेहूं लाया गया था उसे केंद्र प्रभारी द्वारा घुना और कीटयुक्त होने का कारण बताते हुए रिजेक्ट कर दिया क्योंकि उक्त किसान द्वारा गेहूं खरीदी केंद्र प्रभारी को पैसे नहीं दिए गए उक्त पैसे का बंदरबांट खाद्य विभाग के अधिकारी के नीचे स्तर से लेकर ऊपर तक बंदरबांट होता है
किसान हितेषी अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही जाती है
किसान अन्य के लिए करते हैं एक एक दाने एकत्रित
भ्रष्टाचार में लिप्त खाद्य विभाग के अधिकारी को मोटी रकम मिल जाती है तो वह किसानों के दर्द को नहीं समझते किसान अन्न के एक-एक दाने को किस प्रकार से एकत्रित कर गेहूं खरीदी केंद्र में लाता है और केंद्र प्रभारी द्वारा 3 किलो अतिरिक्त गया हूं लिया जाता है उक्त मामले में जब किसान शिकायत करता है तो उसे चोर बनाने का प्रयास है खाद्य विभाग के अधिकारी करते हैं जबकि यह नहीं जानते कि यह सरकार किसानों की सरकार है खाद्य विभाग के अधिकारी इन केंद्र प्रभारियों से मिलकर उनका बचाव करते हैं और फिर उन्हें दोबारा सैकड़ों शिकायतों के बाद भी अन्य फसल का केंद्र अनुशंसा पूर्वक दे दिया जाता है


