मध्यप्रदेश

देवरी कोरोंना काल में ऑक्सीजन की कमी ने दिलाई प्लांटेशन की याद

ग्राम पंचायतों में विकसित होगी ऑक्सीजन वाटिका के पौधे लगाए जाएंगे ----सीईओ देवेंद्र जैन

देवरीकलां से कमलेश खरें की रिपोर्ट

देवरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेंद्र जैन द्वारा ग्राम पंचायत बिजौरा पहुंचकर 10 कंजी के पौधे ग्राम पंचायत को सौपे एवं पौधारोपण कराया गया इस अवसर पर सीईओ देवेंद्र जैन ने कहा कि उपलब्ध स्थानों पर ऑक्सीजन वाटिका बनाई जाएगी उक्त वाटिका का उद्देश्य ऑक्सीजन देने वाले पौधों को रोपित करना एवं पर्यावरण मैं सुधार लाना है जो व्यक्ति माक्स नहीं लगाएगा और उससे जो जुर्माने की राशि वसूल की जाएगी उससे ग्राम पंचायतों में पौधारोपण किया जाएगा वह स्थान जहां पौधारोपण किया जाएगा उसे ऑक्सीजन वाटिका के नाम से जाना जाता है पौधारोपण के दौरान सीईओ ने ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों को देखकर पंचायत के सरपंच सचिव को निर्देशित किया कि पंचायत का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए जिन स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया है उसकी देखभाल एवं पानी की व्यवस्था की जाए पंचायत के आसपास पड़े कचरे को हटाया जाए कार्य गुणवत्ता पूर्ण किया जाए पौधारोपण के दौरान एपीओ रोजगार गारंटी उदय भान सिंह सहायक यंत्री एम एस दिवाकर उपयंत्री जीपी चौरसिया सचिव प्रमोद चौबे विजय चौबे राज पांडेय वीरेंद्र दुबे पत्रकार संजय गुप्ता त्रिवेंद्र जाट राकेश यादव आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
Close
Close