देवरीकलां(सागर)-जनता दरबार में पहुंची भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायतें नजूल विभाग के आर आई एवं सहायक सचिव पर लगाए आरोप|
कमलेश खरें की रिपोर्ट
देवरी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक हर्ष यादव द्वारा आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रति शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जाता है जनता दरबार में लगातार विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीण जन उपस्थित होते हैं विधायक हर्ष यादव द्वारा यह प्रयास किया जाता है की समस्या का निराकरण मौके पर किया जाए इसके लिए अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित भी करते है इसी प्रकार का एक मामला विधायक हर्ष यादव के जनता दरबार में पहुंचे आवेदक मनोज राम प्रसाद तिवारी ने एक आवेदन पत्र देते हुए आरोप लगाया कि नजूल विभाग में पदस्थ आर आई द्वारा 6500 रुपये की राशि लेने के बाद खाते को अलग अलग नहीं किया आवेदक द्वारा बताया गया है कि उन्हें दो बार हार्ट अटैक आ चुका है 18 माह नजूल विभाग के चक्कर लगा रहे हैं नजूल विभाग के अधिकारी द्वारा पैसे लेने के बाद भी उनका नियम अनुसार कार्य नहीं किया गया
जनता दरबार में आवेदक जानकी प्रसाद चौधरी ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के सहायक सचिव द्वारा 10 हजार की राशि मांगी गई है राशि न देने पर प्रधानमंत्री आवास की किस्त जमा नहीं की इस संबंध में सहायक सचिव का कहना है कि उक्त व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि प्रधानमंत्री आवास बनाया जा रहा था जबकि स्वयं की भूमि पर आवास बनाने हेतु राशि स्वीकृत की गई थी इसलिए राशि रोकी गई है


