अपराधताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरीकलां(सागर)-दिल्ली में नावलिक लड़की के साथ बलात्कार कर जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले को लेकर भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

ज्ञापन लेने मै एमडीएम के अनुपस्थित होने पर एसडीएम के खिलाफ लगाये भीम आर्मी संगठन ने मुर्दाबाद के नारे

आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की

कमलेश खरें की रिपोर्ट

दिल्ली में नावलिक लड़की के साथ बलात्कार कर जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले को लेकर भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की
ज्ञापन लेने मै एमडीएम के अनुपस्थित होने पर एसडीएम के खिलाफ लगाये भीम आर्मी संगठन ने मुर्दाबाद के नारे

महिलाओं ने एसडीएम आंफिस में चूड़ियां फेंक कर किया विरोध
देवरी – भीम आर्मी एकता मिशन देवरी के अध्यक्ष चन्द्रेश बौध के नेतृव्य मै दिल्ली मै हुई बाल्मीकि समाज की नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार कर उसको जिंदा जलाकर हत्या करने की घटना को लेकर भीम आर्मी संगठन द्वारा नगर पालिका पुलिस चौकी पर एकत्रित होकर रैली के रूप में आरोपीयो को फांसी की सजा दो के नारे लगाते हुये सिविल लाईन चौराहा से होते हुये एसडीएम ऑफिस पहुंचे जहां पर ज्ञापन दौरान एसडीएम के ऑफिस मै अनुपस्थित होने की बात सुनकर भीम आर्मी ने एसडीएम से नाराज होकर एसडीएम अमन मिश्रा पर ही जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाकर एसडीएम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर करीब दो घंटे प्रदर्शन कर एसडीएम को ही ज्ञापन देने अडे रहे साथ ही भीम आर्मी संगठन की महिलाओ ने एसडीएम ऑफिस मै चूड़ियां फेंक बिरोध कर एसडीएम को चूड़ियां पहनने की बात कह डाली वही भीम आर्मी संगठन के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र अहिरवार ने एसडीएम को काल कर के कहा कि आप हमारे देवरी संगठन के लोगो का ज्ञापन लेने मै जातिगत भेदभाव करते है तो एसडीएम अमन मिश्रा ने कहा कि मैं कभी जातिगत भेदभाव की भावना नही रखता मै सभी वर्ग का सम्मान करता हूं और ज्ञापन लेने की बात पर कहा तथा आश्वासन दिया कि आगे से मै ही ज्ञापन लूगा अभी मै देवरी से बाहर हूं तो वहां मौके पर उपस्थित अधिकारी को ज्ञापन दे तब जाकर संगठन पदाधिकारीयो ने एसडीएम की बात से सहमत होकर ज्ञापन नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी को सौपा वही देवरी अध्यक्ष चन्द्रेश बौध ने कहा कि स्त्री समाज के प्रति यह एक अन्य अपराध तथा घृणा जनित कार्य है बाल्मीकि समाज की नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार की घटना बहुत ही निंदनीय घटना है व भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है जिससे 14 जनता पार्टी के शासन काल में नाबालिक लडकियो से साथ बलात्कार हत्या तथा जलाने जैसी जघन्य अपराध की घटनाये सामने आ रही है। परन्तु भारतीय जनता पार्टी की भारत सरकार आरोपियो का बचाव कर नाबालिक लड़कियों व महिलाओं के प्रति जो कानून डॉ. भीमराव अम्बेडकर सेक्शन में लिखकर बना गये है उनका भारतीय जनता पाट्री अच्छी तरह से पालन नहीं कर रही है। जिससे भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति एक दिखावा मात्र प्रतीत हो रहा है भारतीय जनता पार्टी की भारत सरकार के शासन काल में नाबालिक तथा महिलाओं जो अनुसूचित जाति जनजाति की है उनके प्रति बलात्कार हत्या तथा जलाने की घटनाओं में बहुत तेजी से हुई है। जिसको रोकने में भारतीय जनता पार्टी की सरकार असमर्थ आर्मी सेना भारत एकता मिशन के तत्वाधान में वालमीकि समाज की तथा लोगो द्वारा यह मार्ग राष्ट्रपति महोदय (भारत) से की बाल्मीकि समाज की नावालिक लड़की के साथ जवरन अपहरण कर बलात्कार कर जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द फासी की मांग की है। व आरोपियों को फांसी नहीं दी गई तो वालमिकी समाज सफाई काम से राष्ट्रव्यापी हडताल पर जाने पर विवश होगी वही ज्ञापन लेने के बाद नायब तहसील दार रघुनंदन चतुर्वेदी ने कहा कि दिल्ली मै बाल्मीकि समाज की नाबालिक बच्ची के साथ हुई घटना का भीम आर्मी संगठन द्वारा ज्ञापन दिया गया है जो बरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर व राज्य शासन को मेल कर दिया गया जिससे आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो सके इस दौरान भीम आर्मी संगठन के सैकडो महिला पुरुष व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button
Close
Close