देवास जिले के खातेगांव, कन्नौद विकास खण्ड के वनवासी ग्रामो में कोरोना महामारी फैलने से रोकने हेतु जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है ।
जन जागरण अभियान एवं सहायता अभियान के तहत गांव गांव परीक्षण एवं भ्रम दूर करने के लिए लोगों को समझाया गया ।

कन्नौद खातेगांव से संतोष कुमार धनगर की रिपोर्ट
आज कालीबाई , नादोन, भीमताल, सागोनिया मोहाई भिलाई , सातल नन्दाडाई रीछीखो एवं छोटी खिवनी ग्रामों में सर्वे कार्य , दवाई वितरण एवं जन-जागरण किया गया ।
जन जागरण एवं जन सहायता अभियान के तहत कोरोना सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण बामने प्रांत श्रृद्धाजागरण प्रमुख गोविन्दजी कुण्डल की सहभागिता रही ।
जन-जागरण अभियान एवं कोरोना राहत कार्य जिसमें कोरोना की जांच मशीन जैसे
पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, स्क्रीनिंग मशीन, मॉस्क, कोरोना मेडिसिन किट सैनिटाइजर का वितरण किया गया । और इस गांव की मॉनिटरिंग टीम युवाओं की गठित की और उन्हें बताया गया कि आपके ग्राम में जिन जिन लोगों को बुखार , खांसी, सर्दी, जुकाम ऐसे लक्षण होते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और यह कोरोना मेडिसिन किट के पैकेट पर हेल्पलाइन नंबर लिखा हुआ है उनसे संपर्क करके यह दवाइयां मरीज को दे । ग्राम में टीकाकरण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया ।
और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 3 माह का जो खाद्यान्न प्रशासन की ओर से आया है , उसे सभी को मिले ऐसी व्यवस्था युवा टीम करें इस प्रकार की जानकारी दी गई।
सर्वे कार्य एवं जन-जागरण अभियान में भोपाल से प्रांत संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायणजी बामने, प्रांत श्रृद्धाजागरण प्रमुख गोविन्दजी कुण्डल , जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम जी गोरानी , जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम शर्मा , सरपंच रामदयाल जी डावरे जिला संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच , मांगीलालजी देवड़ा जिला हित रक्षा प्रमुख , स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरेश डावरे , सुरेश पटेल ,लक्ष्मण लोवंशी आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा ।
वनवासी कल्याण परिषद देवास जिला


