मध्यप्रदेश

नरवर वैक्सीनेशन केंद्र पर शुरू हुआ 18+ टीकाकरण युवाओं में देखा गया खासा उत्साह

हिंदू जागरण मंच ने किया सहयोग पहला टीका चंद्रकांत भार्गव को लगा

नरवर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट
,

कोरोना महामारी को मात देने के लिए शुरू किए गए अट्ठारह वर्ष से अधिक के आयु के टीकाकरण अभियान की बुधवार को नरवर में शुरुआत की गई। इस दौरान सुबह से ही लोगों ने वेक्सिनेशन केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरवर पर टीका लगवाने के लिए पहुंचना शुरू कर दिया। तथा युवाओं में टीकाकरण के लिए खासा उत्साह देखा गया प्रथम दिन 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। टीका उन्हीं लोगों को लगाया जाएगा जिन्होंने कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद स्लॉट बुक करा रखा है। पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवा कोरोनागाइडलाइंस का पालन करते हुए कतार बद्ध प्रतीक्षारत होकर टीकाकरण करवा रहे हैं तथा सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है।आज पहला टीका युवा चंद्रकांत भार्गव ने लगवाया। युवा चंद्रकांत भार्गव के द्वारा टीकाकरण कराने के बाद क्षेत्र के अन्य लोगों से भी कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की अपील की ताकि कोरोना महामारी से सभी का बचाव सुनिश्चित हो सके। आज वेक्सिनेशन केंद्र पर हिन्दू जागरण मंच द्वारा टीकाकरण में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।इस दौरान सगीर खान पूर्ब नगर परिषद अध्यक्ष, डॉ. आर आर माथुर, उदयवीर बैश जिला उपाध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close