पंचमुखी हनुमान मंदिर मे महा आरती के भक्तों को लाइव दर्शन कराएं

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
पंचमुखी हनुमान मंदिर पर मंगलवार को प्रात काल 6:00 बजे पंचमुखी हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के समय भगवान श्री हनुमान जी महाराज को पंचामृत से स्नान कराया गया तथा सिंदूरा अभिषेक पुजारी किशन लाल मिश्र के द्वारा किया गया एवं पंचमुखी हनुमत कवच का पाठ किया गया साथ में मां हाआरती मैं 5 श्रद्धालुओं द्वारा महा आरती की सबको लाइव दर्शन कराए गए एवं भगवान को बाल भोग में 108 फलों का भोग लगाया गया दोपहर अभिजीत मुहूर्त में 108 दीपक जलाकर उनका साथिया बनाकर राज भोग लगाया गया एवं 5 सुंदरकांड का पाठ पंचमुखी हनुमान जी महाराज को संकल्पित किए गए तथा सभी श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में दीप जलाकर प्रार्थना भी की उनसे प्रार्थना मैं कहा है महाराज आप का नाम संकट मोचन हैं आप हमें इस कोरोना काल से बचाओ और विश्व की रक्षा करो रक्षा करो और विश्व में से यह महा मारी को भगाओ हम तुम्हारी शरण है इस तरह से दोपहर में हवन पूजन की या गया तथा फलों का प्रसाद एवं गुड़ चना का प्रसाद श्री हनुमान जी महाराज को भोग लगाया गया तथा शाम को 7:00 बजे पुनः महा आरती और सुंदरकांड पाठ शुरू किया


