इंदौर।पति की मौत के बाद पत्नी ने की आत्महत्या, पति कोरोना का चल रहा था इलाज हुई मौत
प्रोफेसर महिला ने की खुदकुशी, जांच जारी

इदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर। बढ़ती कोरोना महामारी ने अब लोगों की मानसिकता को बदलना शुरू कर दिया है, जहां राजेन्द्र नगर क्षेत्र में 15 दिनों से पति का इलाज करवा रही पत्नी को पति की मृत्यु के बाद होकर आत्महत्या का कदम उठा लिया, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।दरअसल मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सेंचुरी पार्क का है, जहा रहने वाली 32 वर्षीय नेहा पवार पिछले 15 दिनों से अपने पति का एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रही थी, कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद उपचार के दौरान नेहा के पति पवन की मौत हो गई । घटना की खबर के बाद हताहत होकर हॉस्पिटल से घर पहुंची नेहा ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या करली, परिजन जहां मृतक पवन के शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बड़वा
नी ले जाने के लिए तैयारी कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर नेहा के उठाए इस कदम से उसके परिजनों को भी गहरा झटका लगा। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है, जागरूकता और मनोबल बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं ,लेकिन यह कोरोनावायरस आम आदमी की अब मानसिकता और मनोबल को कम कर रहा है । इसी का नतीजा है कि नेहा जैसे लोग इस परिस्थितियों से लड़ने के बजाय आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक पवन पॉवर पीएससी परीक्षा पास कर डिप्टी रेंज के पद पर पदस्थ हुआ था। ट्रेनिंग के लिए जाने ही वाला था कि कोरोना काल के चलते ट्रेनिंग को स्थगित कर दिया । वहीं नेहा की बात करें तो वह एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर थी, जहां प्रोफेसर नेहा बच्चों को जीवन जीने का तरीका सिखाति थी , लेकिन आज उसने अपने जीवन से हार मानली।



