अपराधताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
पति ने तंग किया तो पत्नी ने कर दी हत्या साँवेर थाना क्षेत्र के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

इंदौर
रिपोर्टर सतीश शर्मा
28 अप्रैल 2021
साँवेर थाना क्षेत्र की एक घटना मे पति से परेशान होकर पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का मामला सामने आया है, जहा साँवेर पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक घटना सांवेर थाना क्षेत्र के लक्षमनखेड़ी गांव की बताई जा रही है जहा एक महिला द्वारा अपने पति की लोहे के पाइप से हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार के दिन की बताई जा रही है जहां आरोपी महिला अपने खुद के पति की इसलिए हत्या कर दी कि उसका पति उसे शराब पीकर आए दिन परेशान करता था और उसे प्रताड़ित करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने उसके पति 50 वर्षीय अजब सिंह की हत्या करने के बाद शव को पीछे वाले कमरे में छुपा दिया। जहां सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।


