मध्यप्रदेश

पानी की किल्लत बड़ी साइकिल ऑटो और हाथठेलों से ढोकर लोग घरों पर कर रहे हैं पानी की व्यवस्था

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

नगर पालिका प्रशासन सहित जिम्मेदार जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान शहर में दिनों दिन पीने के पानी की समस्या बढ़ती जा रही है इस और नगर पालिका और प्रशासन सहित जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है जबकि चुनाव के समय लोगों के पास पहुंचकर विकास के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं शहर के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं जल स्तर नीचे चला गया है पानी के लिए बोरों पर लंबी-लंबी लाइनें घंटों तक लगी रहती हैं कई लोग तो अपनी बारी का इंतजार करते करते थक जाते हैं और खाली बर्तन लेकर साइकिल या हाथ ठेला के सहारे से दो दो किलोमीटर दूर से पानी लेकर आ रहे हैं लोगों की मजबूरी है कि पानी के लिए दूर तक जाना पड़ रहा है फिर भी समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है इस ओर न तो नगरपालिका ध्यान दे रही है और ना कोई जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं चुनाव के समय बड़े बड़े वादे जनता से करते हैं लेकिन जीतने के बाद उसी जनता की समस्या भूल जाते हैं नतीजन लोगों को पानी की समस्या से गर्मी के मौसम में जूझना पड़ता है कई कालोनियों तो ऐसी है जहां पानी की भारी किल्लत हो रही है शंकर कॉलोनी नहर कॉलोनी विदिशा रोड के लोग तुलसी सरोवर पर लगे हैंडपंप से पानी लेकर आ रहे हैं या फिर बोरों पर लंबी लंबी लाइन लगाए खड़े हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं जब घरों पर पानी की व्यवस्था कर पा रहे हैं सैकड़ों लोग तो टैंकरों से पानी खरीद कर पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button
Close
Close