पुष्पराजगढ़- उमनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
उमनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
महरा जाति विकास संगठन और सर्व आदिवासी समाज के द्धारा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत ,उमनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम सिंह परस्ते (सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी) विशिष्ठ अतिथि डी.ए.प्रकाश खाण्डे, बब्बू प्रसाद चंद्रवंशी, भूषण प्रसाद रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शम्भू प्रसाद गोहिया द्धारा रहे । विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया। आदिवासियों के कला संस्कृति,परम्परा,रीत- रिवाज को जीवंत रखने के लिए सर्व आदिवासी समाज ने संक्षिप्त में अपने विचार दिए। संयुक्त राष्ट्र संघ के द्धारा विश्व के सभी देशों के मूल निवासियों के धरोहर,शिल्पकला एवं संस्कृति को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए दिनांक 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया गया है। जो अंतर्राष्ट्रीय पर्व में आदिवासियों के सामाजिक,आर्थिक,शैक्षिणिक एवं सांस्कृतिक उन्नयन के साथ संवैधानिक अधिकार पर विश्लेषण तथा जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित राम सिंह परस्ते, अपने उद्बोधन में कहा महरा समुदाय की सांस्कृतिकता को आदिवासियों के समरूप बताये।हमारे सभी तीज-त्यौहार,रहन-सहन,खान पान एवं देवी-देवता एक समान हैं।वहीं पंचम लाल ने कहा त्यौहार व सांकृति की हमारी सभी परंपराएं एवं रूढ़ियाँ,सामाजिकता आदिवासी का है हम किसी भी प्रकार से अंतर नहीं मानते हैं । ग्राम पंचायत उमनिया के पूर्व सरपंच चैन सिंह कोल ने कहा की हम सभी आदिवासी समुदाय को एक साथ मिलकर रहना होगा । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो कार्यक्रम मे भगवान दास लवमेश,कमल कुमार कुरमेश्वर,कल्याण महरा,रामप्रसाद पनिका,द्वारिका कोल,राम विलास गुरूजी,बलराम प्रसाद,अनिरुद्ध प्रसाद,मनोज चंद्रवंशी,राम सेवक,मुनेश जी,रामप्रकाश,लवकुश,राजेश कुमार सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे और विश्व आदिवासी दिवस को सभी मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


