ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

पुष्पराजगढ़ । 3 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी संघ धरने पर बैठा,विधायक ने दिया समर्थन,नौवें दिन भी हड़ताल जारी।

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिर्पोट

3 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी संघ धरने पर बैठा,विधायक ने दिया समर्थन,नौवें दिन भी हड़ताल जारी

 

पुष्पराजगढ़। प्रांतीय पटवारी संघ के आवाहन पर तहसील पुष्पराजगढ़ में 120 हल्का के 78 पटवारी तहसील परिसर राजेंद्रग्राम के सामने हड़ताल पर बैठे हुए हैं । यह हड़ताल 10 अगस्त से प्रारंभ की गई है हड़ताल पर बैठे तहसील इकाई पुष्पराजगढ़ पटवारी संघ के अध्यक्ष शेष नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हड़ताल का आज नौवां दिन है अभी तक कोई भी जवाब देंय अमला मिलने नहीं आया पटवारी संघ की तीन प्रमुख मांगे हैं जिसमें पटवारी संवर्ग का ग्रेड पे 2800 किया जाए पटवारियों का स्थानांतरण गृह जिले में किया जाए, सीपीटीसी की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए इन तीनों मांगों के पूरा होने तक पटवारी संघ के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे
विधायक को दिया ज्ञापन:-
दिनांक 18 8 2021 को कांग्रेस विधायक फुनदे लाल सिंह मार्को तहसील प्रांगण में जाकर धरने पर बैठे पटवारियों का समर्थन किया एवं उनके साथ ही धरने पर बैठ गए उक्त अवसर पर पटवारी संघ की तहसील इकाई द्वारा विधायक को 3 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया विधायक ने अस्वस्थ करते हुए कहा कि आपकी मांगों को मैं भोपाल जाकर विधान सभा पटल पर रखूंगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close