पुष्पराजगढ़ । किरर घाट मे वन कर्मी वसूल रहे पैसा,50 रू में करा रहे सड़क पार,कभी भी हो सकती है दुर्घटना।
प्रवीण चन्द्रवंशी की रिर्पोट

पुष्पराजगढ़।रीवा अमरकंटक मुख्य सड़क मार्ग में पड़ने वाला किरर घाट भारी बारिश की वजह से बीते 8 जुलाई को तीन जगह से टूट कर ढह गया, तब जिला कलेक्टर शुश्री सोनिया मीणा द्वारा तत्काल अनिश्चित समय के लिए उक्त मार्ग से वाहन आवाजाही प्रतिबंधित रखने का आदेश जारी करते हुए परिवर्तित मार्ग की जानकारी सार्वजनिक की गई, किरर घाट के दोनों छोर में बेरिगेटिंग लगाते हुए देख रेख करने की जिम्म्वारी वन अमले को सौंपा गया, डियूटी दे रहे वनकर्मियों पर इल्जाम लग रहे हैं कि उनके द्वारा 50 रुपये लेकर दो पहिया वाहनों को आने जाने दिया जाता है।अनूपपुर जिले के कोतवाली व राजेन्द्रग्राम थाना सीमा अंतर्गत रीवा अमरकंटक मुख्य सड़क मार्ग में पड़ने वाला किरर घाट बीते 8 जुलाई से प्रतिबंधित कर जैतहरी बयहार घाट परिवर्तित मार्ग से आवाजाही करने का निर्देश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। किरर घाट के दोनों छोरों पर बेरिगेटिंग लगाते हुए देख रेख का जिम्मा वन विभाग को सौंपा गया तथा एमपीआरडीसी से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। वन विभाग के तैनात कर्मचारी आपदा में फायदा देखते हुए लोगों से पैसे लेकर प्रतिबंधित मार्ग से आवाजाही करने की खुल्ली छूट दे रखी है।
प्रतिबंध का आदेश बना कमाई का जरिया।
प्रसासन द्वारा बन्द किये गए मार्ग किरर घाट में दो जगह बेरिगेटिंग लगाई गई है, ताकि दोनो छोर से आवाजाही प्रतिबंधित रहे, निगरानी की जिम्म्वारी वन अमले को सौंपा गया है, यही निर्णय फॉरेस्ट कर्मियों के लिए आपदा में फायदे का प्रबंधन बना हुआ है, जब मार्ग आम नागरिकों के लिए बीते एक माह से बन्द है तब भी सैकड़ों बाईक हर रोज सुविधा षुल्क अदा कर धड़ल्ले से उक्त मार्ग में फर्राटा भर रही हैं, इतना ही नही बकायदा बाइक सवारों से पैसे लिए जाने की बात दोनो छोर में तैनात वन कर्मी आपस मे फोन से तय करते हैं तब ही बेरिगेट खोला जाता है, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि कोई बिना पैसे दिए प्रतिबंधित छेत्र से न निकल पाए।रसीद मांगने पर मिलती है डांट
किरर घाट में लगाए गए बैरियर में तैनात वन कर्मियों को पैसे देकर रसीद मांगी जाती है तो उनके द्वारा डांट डपट कर भगा दिया जाता है तथा दोबारा ना निकलने देने की धमकी दी जाती है।
इनका कहना है,,
किरर घाट में पैसा लेकर सड़क पार कराने वाले वन कर्मियों पर जांच कर कार्यवाही के लिए प्रशासन से बात करता हूँ मैने भी शिद्धबाबा के पास बाईक सवार के गिरने का वीडियो देखा है, यह सब शर्मनाक है।
(फुन्देलाल सिंह मार्को विधायक पुष्पराजगढ़।)
इन्होंने कहा,,
दिन भर में सैकड़ों मोटर साइकिल आती जाती रहती है मुझे तो कंही कोई रोकटोक नही दिखाई देती।
(शिद्धबाबा मंदिर का पुजारी।)
इनका कहना है,,
किसी को आने जाने नही दिया जा रहा है वन विभाग पूरी मुस्तेदी से काम कर रहा है पैसों की बात झूठी है।
(सन्त राम चौधरी वनपरिक्षेत्र अधिकारी राजेन्द्रग्राम)


