पुष्पराजगढ़ । दो आरोपियों के फरार होने पर थाना राजेन्द्रग्राम में दर्ज हुई एफआईआर
प्रवीण चन्द्रवंशी की रिर्पोट

पुष्पराजगढ़। अमरकंटक में कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सन्त कुमार पड़वार व हमराह सैनिक 66,लाल सिंह ने थाना राजेन्द्रग्राम में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दिनांक 28/08/21 को वारंट प्रकरण क्रमांक 655/14, अपराध क्रमांक181/14 आइपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के गिरफ्तारशुदा आरोपी जोगीराम कोल पिता जगदीश कोल उम्र 20 वर्ष एवं तेरस कोल पिता जगदीश कोल उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी वार्ड नम्बर 02 बराती अमरकंटक को थाना अमरकंटक से माननीय न्यायालय राहूल छत्री की अदालत राजेन्द्रग्राम में पेश करने के लिये 11.30 बजे अमरकंटक से लाया गया था । न्यायालय राजेन्द्रग्राम में पहुंच कर दो नफर वारंटीयों को श्रीमान जे.एम. एफ.सी. महोदय के न्यायालय में पेश किया गया माननीय न्यायालय श्री राहूल छत्री राजेन्द्रग्राम से दोनों वारंटियो का जेल वारंट जिला जेल अनूपपुर में दाखिल करने हेतु दिए। दोनों वारंटियों को वैध रुप से अभिरक्षा में लेकर हथकड़ी लगाकर जिला जेल अनूपपुर के लिये न्यायालय से शाम 4.30 बजे रवाना हुए और बस स्टेण्ड राजेन्द्रग्राम पहुंचे वहीं दोनों वारंटियों को गहरवार बस में बैठाया गया उस वक्त बस खड़ी हुई थी और हथकड़ी को सैनिक लाल सिंह पकड़ा हुआ था तब करीब 4.45 बजे शाम का समय रहा दोनों वारंटी अचानक झटका मारकर बस से उतर कर हाथकड़ी सहित भागने लगे जिनका पीछा सैनिक व प्रधान आरक्षक द्वारा करीब 03 कि.मी. तक किया गया दोनों वारंटी बघर्रा के जंगल में भागकर कहीं छुप गये जिनकी तलाश की गई किंतु आरोपी नहीं मिले हथकड़ी की चाबी नम्बर 371 व न्यायालय से प्राप्त शुदा जेल वारंट थाना पुलिस राजेन्द्रग्राम को सौंप दिया गया है।
इधर पुलिस कप्तान अखिल पटेल ने प्रधान आरक्षक सन्त कुमार, संत कुमार पड़वार को घटना की सूचना मिलते ही सस्पेंड कर दिया है तो वंही होमगार्ड के जवान लाल सिंह पर कार्यवाही के लिए बटालियन के सीईओ को पत्र लिखा होने की बात कही है।


