ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

पुष्पराजगढ़ । विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने जिला हॉस्पिटल से दमेहड़ी एवं वेंकटनगर के लिए फोर्स ट्रैक्स एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी।

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिर्पोट

पुष्पराजगढ़ – पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ के लिए कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु दो एंबुलेंस अपने विधायक विकास निधि से स्वीकृत करने के लिए कलेक्टर अनूपपुर को पत्र लिखा था।कलेक्टर की स्वीकृति के बाद दोनों एंबुलेंस प्राप्त हो गई।जिसे पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने कांग्रेस जनों एवं स्वास्थ्य महकमा की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक एंबुलेंस दमेहड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं एक एंबुलेंस वेंकटनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जिला हॉस्पिटल अनूपपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।एक एंबुलेंस की कीमत 11 लाख 34 हजार 250 रुपए है।इस तरह दोनों एंबुलेंस 22 लाख 68 हजार 500 रुपए की क्रय की गई।निश्चित ही स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्को निरंतर प्रयत्नशील रहे।जिन्होंने अन्य सांसदों के माध्यम से भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए अन्य सामग्री भी प्राप्त की।एवं कई छोटे-छोटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को खुलवाने में अपने विधायक मद से राशि स्वीकृत की।इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह मार्को के अलावा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर प्रेम कुमार त्रिपाठी, सीएमएचओ डॉक्टर एस. सी. राय, डा. राज तिवारी, चंद्रभूषण त्रिपाठी, सत्येंद्र स्वरूप दुबे, रामखेलावन राठौर, राघवेन्द्र पटेल, आशुतोष माकौ, राजीव सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close