पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ श्री शिव महारुद्र यज्ञ

पंकज साहू, शहपुरा/ शहपुरा
आदिवासी बाहुल्य जिले डिंण्डौरी शहपुरा के जनपद इलाके स्थित पडरिया कला गांव मे 11 दिनों से चल रहा श्री शिव महारुद्र यज्ञ आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव महा रूद्र महायज्ञ अखंड हरिनाम संकीर्तन व प्रवचन रविवार को हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। महारुद्र यज्ञ में पूजा-अर्चना व परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिव महारुद्र यज्ञ के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी-देवताओं की पूजा की गई। इसके उपरांत पूर्णाहुति कर महाआरती की गई।
बता दे आपको कि पूर्णाहुति के दिन खेर माता प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री महंत भगत गिरी बच्चू बाबा पहुंच पूर्णाहुति संपन्न करायायज्ञचार्य पंडित नीरज शास्त्री ,पंडित शुलभ शास्त्री
पंडित रास शुक्ल,पंडित शशांक तिवारी
ने बताया कि वैदिक रीति-रिवाज से एक लाख अट्ठासी हजार देवी-देवताओं का आह्वान कर पूजा-अर्चना कराया गया। प्रत्येक दिन 15 हजार
आहूति दिया जाता था। महारुद्र यज्ञ में रुद्रीपाठ के मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में कुल लगभग दो लाख 19 हजार आहुतियां दी गई। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद व महाप्रसाद वितरण किया गया। यह श्री शिव महारुद्र यज्ञ सुख शांति के लिए लिए किया गया था।


