ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन 

ममता बनर्जी के खिलाफ धरना प्रदर्शन

मता बनर्जी के खिलाफ धरना प्रदर्शन
By Rohit kumar ojha
अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन 
ममता बनर्जी के खिलाफ धरना प्रदर्शन
बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक निजी गार्डन में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद केपी यादव ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र पर हमला पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला के बाद भी विपक्षी पार्टियों का मौन अत्यंत ही दुखद व चिंतनीय है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सदैव मानव, समाज तथा राष्ट्र सेवा ही सर्वोपरि है। वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव उपरांत पार्टी की कार्यकर्ताओं की हत्या एवं जानलेवा हमले की भाजपा पार्टी कड़े शब्दों में निंदा एवं विरोध करती है। धरने में कोविड-19 कई गाइड लाइंस का पालन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघूवंशी, डॉ हरबिर  रघुवंशी नापा उपाध्यक्ष एवं भाजपा मीडिया प्रभारी उपाध्यक्ष योगेंद्र दुबे, राकेश शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close