बंडा में विधायक ने किया आईटीआई सेंटर में कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ

बंडा से अतुल विश्वकर्मा की रिपोर्ट
बंडा। कोरोना महामारी के बढ़ते रूप को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर भी कोविड-19 सेंटर शुरू किए जा रहे हैं उसी क्रम में बंडा विधायक के प्रयासों से कांटी रोड पर जनपद भवन के बाजू में 100 बिस्तरों की क्षमता वाले सेंटर का शुभारंभ रविवार को बंडा विधायक ने फीता काटकर किया । जिसमें शुरुआती लक्षणों वाले मरीजों को रखा जाएगा दो-तीन दिन पहले बंडा विधायक तरवर सिह लोधी ने बंडा कोबिड सेंटर के लिए 10 लाख रुपए और शाहगढ़ सेंटर के लिए 5 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से दी थी उसकी भी स्वीकृति जिला कलेक्टर द्वारा मिल चुकी है जिससे कोविड-19 सेंटर के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर और तमाम तरह की व्यवस्थाएं की जाएगी और कोविड-19 में ही फीवर क्लीनिक भी संचालित किया जाएगा ।जिला चिकित्सालय द्वारा डॉक्टर और नर्सों की नियुक्ति के आदेश की प्रति भी बीएमओ बंडा को मिल गई है और उसके साथ ही जरूरत अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य सामग्री के आदेश भी जिला प्रशासन द्वारा बंडा बीएमओ को रविवार को ही मिल गए हैं। बंडा विधायक ने बताया कि स्थानीय स्तर पर उपचार शुरू होने से लोगों को राहत महसूस होगी और बंडा विधानसभा के लोगों को सागर नहीं भागना पड़ेगा। क्षेत्र की जनता इस महामारी के समय परेशान ना हो ऐसा मेरा प्रयास है।
बीएमओ डॉक्टर आरिफ कुरैशी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कोरोना का इलाज होने से लोग लोगों की सोच बदलेगी और एक मन में जो डर रहता है वह डर भी खत्म होगा ।यहां पर शुरुआती लक्षण वाले मरीजों को रखा जाएगा और जिन मरीजों को सीटी स्कैन या अन्य जरूरतें हैं लक्षण हैं उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा। अभी बंडा क्षेत्र में यह देखने में आया है कि लोग सामान्य बीमारियों की दवाएं भी कोरोना की वजह से ठीक से नहीं करा रहे हैं हर सर्दी खांसी बुखार कोरोना नहीं होता है लोग जागरूक हो और को यदि बुखार और अन्य समस्याएं होती हैं तो कोविड-19 की जांच जरूर कराएं।
उद्घाटन में सहयोगी बने पत्रकारों ने जब बीएमओ से पूछा कि इसमें प्रशासन के अलावा जनता क्या सहयोग कर सकती है तो बीएमओ डॉक्टर आरिफ कुरैशी ने बताया की यहां पर कई प्रकार की आवश्यकता है लोग जिस तरह की सेवाएं देना चाहे दे सकते हैं और सामग्री भी खरीद कर सेंटर में जमा कर सकते हैं । जिस पर तत्काल ही विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत सराफ द्वारा भाप देने के लिए बड़ा कुकर विधायक प्रतिनिधि गौरव जैन द्वारा दो इंडक्शन 10 बेडशीट और पांच टेंपरेचर नापने वाली मशीन साथ ही सरपंच नितेश जैन द्वारा एक इंडक्शन चूल्हा 20 बेडशीट 20 बाल्टी देने की बात कही। पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ राजेंद्र मिश्रा द्वारा 10 बेडशीट दी जाएगी। साथ ही नगर के पत्रकारों में लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपने सामर्थ्य अनुसार इस महामारी के समय में जन सहयोग करने की अपील की ताकि आने वाले समय में हम सभी बंडा वासी यह कोरोना महामारी की जंग जीत सके। और नगर के पत्रकारों ने यह भी अपील की जहां तक हो नगर की जनता यह कोशिश करें कि हम में से किसी को भी कोरोना संक्रमण ना हो। गाइडलाइन अनुसार यदि हम सावधानियां बरते हैं तो कोरोनावायरस से बचे रहेंगे और वैक्सीन जरूर लगवाएं ।साथ ही नगर के समस्त पत्रकारों ने कोविड-19 सेंटर में सहयोग करने वाले दान वीरों ओं का नाम भी अखबारों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जनता के बीच लाने की भी बात कही।


