ताजा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

बदनावर नगर परिषद के पी एम आवास के हितग्राही से मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवाद

हितग्राही के द्वारा जवाब से मुख्यमंत्री ने जताई खुशी,दी शुभकामनाएं उधोगमंत्री दत्तिगाव ने करवाया गृह प्रवेश

राकेश सिंह चौहान/ बदनावर  / हमारी बेटियां ऐसे खुश रहे यह अंतरात्मा से आवाज आती है,मार्केट वेल्यु के चक्कर मे नही पड़ना अपना आवास हो यही सबसे बड़ा शकुन है-उक्त विचार मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के प्रधानमंत्री आवास(शहरी )योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश के 50हजार आवास के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ते हुए कही, पूरे प्रदेश की 4 सो से ज्यादा नगर पालिका व नगर परिषद के आवास के आयोजन में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम26500 हितग्राहियों को राशि 250 करोड़ से ज्यादा की राशि पूरे प्रदेश के पात्र हितग्राहियों के खाते में अंतरित की।
मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअली जुड़ते हुए धार जिले की बदनावर के प्रधानमंत्री आवास की हितग्राही तीजाबाई  से उनके गृह प्रवेश को लेकर उनके बदनावर स्थित घर से सीधे संवाद किया । इस मौके पर तीजाबाई के घर पर उधोग मंत्री  राजवर्धनसिह दत्तिगाव भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने वर्चुली जुड़ते हुए तीजा बाई से सीधे संवाद किया।मुख्यमंत्री ने बेहद हँसी मजाक के साथ तिजाबाई व सभी हितग्राहियों को आवास मिलने पर शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री के संवाद व आयोजन के बाद मध्यप्रदेश के उधोग मंत्री  राजवर्धनसिह दत्तिगाव व अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में तिजाबाई के मकान का गृह प्रवेश फीता काटकर प्रवेश करवाया। आयोजन को लेकर नगर परिषद बदनावर के द्वारा पांच पानिया रोड पर तिजाबाई के घर के सामने ही बड़ी सी एल ई डी लगाकर मुख्यमंत्री का हितग्राही से सीधा संवाद व गृह प्रवेश आयोजन किया था।आयोजन में बड़ी संख्या में हितग्राहियों के साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
Close
Close