मध्यप्रदेश

बांदरी में नहीं किया जा रहा जिला दंडाधिकारी के निर्देशों का पालन, लोग खुलेआम उड़ा रहे नियमो की धज्जियां।

मालथौन से विकास सेन की रिपोर्ट

सागर जिले के नगर परिषद बांदरी में कलेक्टर के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन,लोग बेरोकटोक घरों से निकलकर आवाजाही करते देखे जा रहे है.. पुलिस अधीक्षक की लाख कोशिशों के बावजूद भी बांदरी की पुलिस का असंवेदनशील रवैया नहीं बदला है।हकीकत यह है कि हाल ही में थाना बांदरी में पदस्थ आरक्षक प्रिंस जोशी ने ड्यूटी के दौरान थोड़ी शक्ति क्या दिखाई तो उसके लिए लाइन अटैच कर दिया गया नगर के प्रमुख मार्गों पर कुछ लोग अब भी संक्रमण से बेपरवाह होकर बिना मास्क के घूम रहे हैं। ऐसे लोग स्वयं का जीवन तो खतरे में डाल ही रहे है और दूसरों का जीवन भी खतरे में डाल रहे हैं बांदरी में मास्क नहीं पहनने वाले लापरवाह नागरिकों पर बांदरी पुलिस प्रशासन कि किसी प्रकार की कोई सख्ती नहीं दिखाई जा रही है कोरोना कर्फ्यू के बावजूद पुलिस प्रशासन लापरवाही कर रहे हैं इसी के साथ नगर बांदरी में निडर होकर दुकानदारों द्वारा दुकानें चलाई जा रही हैं।ना तो इन दुकानदारों को प्रशासन का खौफ है और ना ही पुलिस का.. कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दिनों बांदरी नगर में ही एक पत्रकार सहित बहुत लोगो की मौत हो चुकी हैं..

Related Articles

Back to top button
Close
Close