ताजा ख़बरें

बाजे वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट

वैवाहिक कार्यक्रम लगभग खत्म अब कैसे होगा गुजारा दुकान खोल जरा हाथ की राह ताक रहे बाजे वाले*

दिनाँक-03/06/2021
लोकेशन- जुन्नारदेव, ज़िला छिंदवाड़ा
रिपोर्टर- ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा

 

 

जुन्नारदेव —– वर्तमान में देश कोरोना महामारी दंश झेल रहा है लगातार दूसरे वर्ष भी कई सीजन में व्यवसाय करने वाले लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं बीते वर्ष भी वैवाहिक कार्यक्रम और शुभ कार्यक्रमों पर कोरोना ग्रहण लगा हुआ था और इस वर्ष भी कोरोना के चलते कई सीजन में व्यवसाय करने वाले गरीब लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं इसमें मुख्य तौर पर शादी विवाह के दौरान बैंड बाजे वालों के सामने अब आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है जहां पर शादी विवाह और शुभ कार्यों का सीजन लगभग समाप्ति की ओर है तो वहीं दूसरी ओर बाजे वाले दुकान खोल कर अपने ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं शासन प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना महामारी को देखते हुए शादी विवाह को सीमित संख्या में शालीनता से किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं ऐसे में बैंड बाजे वाले अब आर्थिक संकट से जूझते नजर आ रहे हैं नगर में लगभग 1 दर्जन से अधिक बैंड बाजे वाले शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं

Related Articles

Back to top button
Close
Close