बालाघाट । सड़क दुर्घटना में घायल हुए योगेश सोनगड़े का उपचार के दौरान दु:खद निधन।
आशीष भगत की रिपोर्ट
बालाघाट । तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी निवासी मनीराम सोनगड़े के १९ वर्षीय पुत्र योगेश सोनगड़े की सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसकी उपचार के दौरान अल्पायु में मौत हो गई। युवक योगेश की मौत की खबर सुनते ही परिवार, रिश्तेदार व समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश सोनगड़े गत ७ जुलाई की रात लगभग ९ बजे मोटरसायकल से अपने घर जा रहा था तभी हथोड़ा ग्राम के समीप योगेश की मोटरसायकल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी, जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनो द्वारा युवक को उपचार हेतू नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां ९ जुलाई की रात्रि लगभग १ बजे उपचार के दौरान योगेश की मृत्यु हो गई। योगेश की मौत से पूरा परिवार शोकाकुल है तो वही गांव और शुभचिंतकों में शोक की लहर छाई है। योगेश का अंतिम संस्कार शनिवार १० जुलाई को उनके गृहग्राम बम्हनी में किया गया।
मृतक स्व. योगेश सोनगड़े अपने पीछे पिता मनीराज सोनगड़े, माता लता बाई सोनगड़े, भाई-भाभी देवेन्द्र सोनगड़े, वीरेन्द्र सोनगड़े, बड़े पिता धनराम सोनगड़े, श्रीराम सोनगड़े, ज्ञानीराम सोनगड़े, बड़े भाई नरेंद सोनगड़े, सुरेंद्र सोनगड़े, राजेंद्र सोनगड़े, धनेंद्र, रविन्द्र, अरविन्द, आनन्द, आशीष, पंकज डहरवाल, नीरज, राजकुमार सहित भरे पूरे परिवार को रोता बिलखते छोड़ गए। स्व. योगेश का निधन परिजनो के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शुभचिंतकों द्वारा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान एवं दुखो की इस घड़ी में सोनगड़े परिवार को तथा शोक संतप्त परिजनो को यह दुख को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई l



