अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
बीना के ढाड़ गांव में एक 12 वर्षीय बालक ने अज्ञात के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

दिनांक 4 मार्च
लोकेशन बीना म प्र
दरअसल में भानगढ़ थाना क्षेत्र के ढांड़ गांव का एक किसान मोती लाल अहिरवार अपने 12 वर्षीय बेटे का शव सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। परिजनों के अनुसार 12 वर्षीय मासूम शैलेंद्र अहिरवार ने घर में फांसी लगा ली। पर मासूम ने किन कारणों के चलते इस घटनाक्रम को अंजाम दिया उसका पता अभी नहीं चल सका है।सूचना मिलते ही भानगढ़ पुलिस ने गांव पहुंचकर घटनास्थल को सील कर दिया। वही मासूम के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया । लेकिन मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं फिलहाल भानगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसके बाद ही मासूम की मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। की मासूम ने आत्महत्या की है या मामला कुछ और…..


