ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

बीना-बीना से कटनी जाने वाली मेमू ट्रेन का समय 8 बजे करवाने के लिए आम आदमी पार्टी बीना ने सौंपा ज्ञापन

बीना से कटनी जाने वाली मेमू ट्रेन का समय 8 बजे करवाने के लिए आम आदमी पार्टी बीना ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट

बीना से कटनी जाने वाली मेमू ट्रेन का समय 8 बजे करवाने के लिए आम आदमी पार्टी बीना ने सौंपा ज्ञापन

बीना – आम आदमी पार्टी बीना ने बीना सागर आने जाने वाले लोगों की समस्या को लेकर अपर मंडल रेल प्रबंधक को स्टेशन प्रबंधक द्धारा ज्ञापन सौंपा,ज्ञापन मे मुख्य रूप से जिला सचिव एवं बीना विधानसभा प्रभारी नीलेश सिंह पवार उपस्थित रहे,नीलेश सिंह पवार ने बताया की बीना सागर जिले की तहसील है,बीना के कई सैकड़ो छात्र ,नौकरी करने वाले एवं अन्य लोग रोज बीना सागर के बीच सफर करते है,साथ ही कलेक्ट्रेट,जिला कोर्ट,जिला चिकित्सालय,मेडिकल कॉलेज,RTO कार्यालय एवं अन्य सभी शासकीय एवं प्राईवेट कार्यालय सागर मे है,जहाँ रोज कई सैंकड़ो लोग सफर करते है,ट्रेन का समय पूर्व मे पिछले साल सुबह 8 बजे हुआ करता था जिसका सभी बीना वासियों को लाभ मिलता था,वर्तमान मे ट्रेन का समय सुबह 5 बजे का हो गया है,जिससे बीना से जाने वाले लोगों के लिए काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है,ट्रेन का समय पूर्व के अनुरूप 8 बजे किया जाए ताकि सभी लोग समय पर सागर पहुँच सके।नगर अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा अगर मांग पूरी नही होती है तो आम आदमी पार्टी आन्दोलन करने के लिए मजबूर  है और पहले चरण मे हम रेल्वे स्टेशन के बाहर सत्याग्रह पर बैठेंगे।नगर उपाध्य्क्ष जयराम रैकवार ने बताया आज बीना जंक्शन होते हुये भी जिला मुख्यालय से बीना को जोड़ने मे पिछड़ रहा है

Related Articles

Back to top button
Close
Close