बुढ़ार- वैक्सीनेशन महाअभियान का धनपुरी में शुभारंभ

संजीत सोनवानी की रिपोर्ट
वैक्सीनेशन महाअभियान का धनपुरी में शुभारंभ
धनपुरी कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान आज धनपुरी क्षेत्र के अंतर्गत 8 कोविड टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी शहडोल के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं स्वास्थ्य स्वयं सेवक डॉ. विजय सिंह, भाजपा धनपुरी के मंडल महामंत्री एवं स्वास्थ्य स्वयं सेवक रवि सिंह कश्यप, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप चतुर्वेदी द्धारा नागरिकों का चंदन वंदन कर महाअभियान की शुरुआत की । तथा विभिन्न कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने के लिए अपील की गई वैक्सीनेशन ही हम सब की सुरक्षा का मूल कवच है इस हेतु धनपुरी नगर की जनता को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया । विभिन्न वैक्सीनेशन केंद्रों का जायज़ा और टीकाकरण के लिए प्रेरित करने में भाजपा धनपुरी के मंडल उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश रजक, जय प्रकाश काछी, मंडल मंत्री धर्मेंद्र केवलानी, युवा मोर्चा धनपुरी के अध्यक्ष शक्ति शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी, नगर पालिका धनपुरी के अधिकारी कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


