अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

बैतूल । जिला स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ सीमा अतुलकर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन।

राजेश खड़से की रिपोर्ट

 

बैतूल –जिला महिला कांग्रेस ने सीमा अतुलकर के नेतृत्व में आज शहर के कारगिल चौक पर सीएमएचओ एके तिवारी का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया । जिसका मुख्य कारण सीएमएचओ एके तिवारी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रदर्शन के बाद महिला कांग्रेस द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया ।
जिसमें कहा गया कि बैतूल जिला अनुसूचित जाति एवं जनजाति बाहुल्य जिला है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एके तिवारी का अश्लील वीडियो जिले में खूब वायरल हो रहा है। महिला कांग्रेस द्वारा ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि डॉक्टर ए के तिवारी विवादित भ्रष्ट एवं अय्याश प्रवृत्ति का है, जिसे जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर रखना महिलाओं को असुरक्षित रखने जैसा है ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close