ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
ब्लैक फंगस को लेकर राहत की खबर, अछि ख़बर – 15 मरीजो को किया डिस्चार्ज
By Rohit Kumar Ojha
इंदौर से शतीश शर्मा की रिपोर्ट
मरीजों को राहत
ब्लैक फंगस को लेकर राहत की खबर,
अछि ख़बर – 15 मरीजो को किया डिस्चार्ज
कोरोना के मरीजों में भी आ रही कमी
कोरोना महामारी के बाद ब्लेक फंगस जैसी बीमारी चुनोती बनकर सामने आई है इंदोर में जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामलो में कमी आने से राहत मिली थी वही अब ब्लेक फंगस के मरीज भी ठीक होकर अपने घर जा रहे है आज शहर के एमवाय अस्पताल से ब्लेक फंगस से ठीक होकर 15 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर को रवाना हुए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन संजय दीक्षित ने बताया कि एमवाय अस्पताल से 15 मरीजो में ब्लैक फंगस को निकालकर डिस्चार्ज किया जा रहा है इन्हें 5 दिन की दवाई देकर एक बार फिर 5 दिनों के बाद फॉलोअप के लिए मेडिकल कॉलेज में आने के लिए कहा गया है वही एमवाय अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया कि हमारे यहां कुल 282 मरीज है जिनमे से 15 मरीजो को डिस्चार्ज किया जा रहा है बाकी बचे हुवे मरीजो के इलाज के लिए एमवाय अस्पताल के कई विभागों के डॉक्टर पूरी मेहनत कर रहे है ब्लेक फंगस के जिन मरीजो को इंजेक्शन की जरूरत है उन्हें सरकार द्वारा मुहैया कराए गए इंजेक्शन लगाए जा रहे है वही जिनका इलाज दवाई से हो सकता है उन्हें दवाई दी जा रही है पीएस ठाकुर ने बताया कि ब्लेक फंगस से ग्रसित मध्यप्रदेश के लगभग आधे मरीज इंदोर में अपना उपचार करा रहे है एमवाय अस्पताल में इंदोर के बाहर के जिले के कई मरीज ऐसे भी आये है जिनमे मस्तिष्क में इंफेक्शन फेल चुका था हालांकि एमवाय अस्पताल के डॉक्टर पूरी मेहनत के साथ मरीजो का इलाज कर रहे है रोजाना एमवाय अस्पताल में लगभग 13 ऑपरेशन हो रहे है इनमें आंख, ईएनटी ओर दांतो से संबंधित ऑपरेशन शामिल है पीएस ठाकुर ने बताया कि जिन मरीजो में आंखों का इंफेक्शन इतना हो गया कि वह मस्तिष्क में जा सकता है उनका ऑपरेशन कर आंखे निकाली गई ऐसे मरीज बहुत सीमित संख्या में है




