मध्यप्रदेश
भानपुरा।श्री धाकड़ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए 31 सुरक्षा किट

भानपुरा से दीपक रुद्रवाल की रिपोर्ट
भानपुरा । नगर परिषद सभागृह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना कॉल में सेवाएं प्रदान करने हेतु 31 सुरक्षा किट क्षैत्रिय विधायक देवीलाल धाकड़ ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय भानपुरा में द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामकिशन अहिरवार परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती मंजू गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मांदलिया एवं नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक देवीलाल धाकड़ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण महामारी पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुई है। हमें अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। साथ ही अनलॉक की प्रक्रिया शासन की गाइडलाइन के अनुसार पूर्ण रूप से आप तथा क्षेत्रीय जनता से पालन करवायें।


