ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भिण्ड – एसपी मनोज सिंह की दो जुड़वा बेटियों की एक अनूठी पहल बाढ़ पीड़ित महिलाओं के लिए अपने द्धारा कमाए हुए रुपए से महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने का बीड़ा उठाया

दोनों बहने बाढ़ पीड़ित महिलाओं के बीच पहुचकर उनको सेनेटरी पैड वितरित कर रही है

पवन शर्मा की रिपोर्ट

भिण्ड एसपी मनोज सिंह की दो जुड़वा बेटियों की एक अनूठी पहल बाढ़ पीड़ित महिलाओं के लिए अपने द्धारा  कमाए हुए रुपए से महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने का बीड़ा उठाया

भिण्ड एसपी मनोज सिंह की दो जुड़वा बेटियों ने अनूठी पहल करते हुए बाढ़ पीड़ित महिलाओं के लिए अपने द्धारा  कमाए हुए रुपयों से बाढ़ पीड़ित महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने का बीड़ा उठाया है। दोनों बहनों ने इस काम के लिए अपने बिजनेस के प्रॉफिट के बीस हजार खर्च किए हैं। अब यह दोनों बहनें गांव-गांव जाकर बाढ़ पीड़ित महिलाओं को सेनेटरी पैड बांट रही है। दरअसल भिण्ड  एसपी मनोज सिंह की दो जुड़वा बेटियां नव्या और भव्या हमेशा ही समाज सेवा से जुड़े कुछ ना कुछ कार्य करती रहती हैं। इस बार इन दोनों बेटियों ने बाढ़ पीड़ित महिलाओं के परेशानी को समझते हुए उनके लिए अपनी द्धारा  कमाए हुए रुपयों से सेनेटरी पैड की व्यवस्था की है और अब यह दोनों बहने बाढ़ पीड़ित महिलाओं के बीच पहुचकर उनको सेनेटरी पैड वितरित कर रही है। पिछले 4 साल से यह दोनों बहने ऑनलाइन शॉपिंग एप चलाती है। रीडिंग मैजिक नाम के इस ऐप पर नोटपैड बुक्स और स्टीकर समेत अन्य वस्तुएं इन दोनों बहनों के द्धारा ऑनलाइन सेल की जाती हैं और इसी से जो इन्हें प्रॉफिट होता है उसे किसी न किसी समाज सेवा के कार्य में लगाया जाता है। इस बार जब दोनों बहनों ने भिण्ड जिले में आई बाढ़ और उसके बाद होने वाली परेशानी को देखा तो उन्होंने अपने स्तर पर मदद करने का सोचा। इसमें दोनों बहनों का मार्गदर्शन उनके पिता एसपी मनोज सिंह और उनकी मां रुचि सिंह ने किया, क्योंकि खुद एसपी मनोज सिंह और उनकी पत्नी समय-समय पर समाज सेवा के कार्य करते रहते हैं। अपने माता-पिता को समाज सेवा के कार्य करते देखते हुए बेटियां भी प्रेरित हुई और बेटियां भी इसी राह पर आगे बढ़ रही हैं। दोनों बहनों ने पिछले दिनों ऑनलाइन सेल से हुई कमाई के बीस हजार के सेनेटरी पैड खरीदे हैं और अब दोनों बहनें बाढ़ पीड़ित महिलाओं के बीच पहुँचकर सेनेटरी पैड वितरित कर रही है। दोनों बहनों ने बताया कि चाहे भूकंप आए बाढ़ आए या और कोई परेशानी हो लेकिन पीरियड कभी नहीं रुकते हैं इसलिए इस परेशानी को कम करने के लिए हमने यह सोचा है। और अब इसी उद्देश्य के चलते बाढ़ पीड़ित महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड खरीदे हैं और अब यह सेनेटरी पैड जरूरतमंद महिला को वितरित किए जा रहे है।इसकी शुरुआत उन्होंने कलेक्टर सतीश कुमार को पैड देकर की। दोनो बेटियों के इस अनूठी पहल की तारीफ कलेक्टर भी कर रहे है उनका कहना है दोनो जुड़वा बहनों की तरह अन्य संस्था समाजसेवी लोगो को सामने आकर पीड़ितों की मदद करना चाहिए। इतना ही नही सेनेटरी पैड बनाने बाले संचालक अनुराग पेड़वाला की भूमिका भी अहम मानी जाती है। उन्होंने 26 रुपये का प्रति पैड की कीमत को मात्र 10 रुपये में दिया। उनका कहना है कि बाढ़ पीड़ितों के नाम से जो संस्था या समाज सेवी पैड खरीदेगा तो उसे डाउन पैमेंट में भुगतान करना होगा। नव्या व भव्या (जुड़वा बहने) अनुराग पेडवाला  सतीश एस कुमार, कलेक्टर, भिण्ड

Related Articles

Back to top button
Close
Close