भिण्ड पुलिस ने दो इनामी लुटेरे बदमाशो का किया शार्ट एनकाउंटर,सरेंडर न कर भागने पर पैरों में मारी गोली।
डबरा से लूट कर भागे अपराधियो को मेहगांव पुलिस ने सॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट
मेहगांव-देर रात ग्वालियर डबरा हाइवे से कार लूटकर भागे दो अपराधियों को मेहगांव के पास से मेहगांव पुलिस ने सॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ लिया पुलिस के अनुसार बदमाश राकेश जखोदिया ओर प्रसांत जाट कार लूटकर भिण्ड तरफ भागे ,ग्वालियर क्राईम ब्रांच बदमाशो का पीछा कर रही थी तभी मेहगांव पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट कर भिण्ड तरफ आ रहे है सूचना मिलने पर मेहगांव पुलिस ने बहुआ के पास घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस को देख बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जबाबी कर्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग कर आरोपियों की गाड़ी के टायर में गोली दी जिससे टायर पिंचर हो गया और गाड़ी रुक गयी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी जिससे वे दोनों घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया पकड़े गए दोनों आरोपियों पर ग्वालियर में हत्या के मामले दर्ज है दोनों आरोपी 10,10 हजार के इनामी है


