भिण्ड । कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन 21 को पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा होंगे शामिल ।
पूर्व विधायक कटारे के नेतृत्व में जिला कांग्रेस का बैनर तले होगा कलेक्ट्रेड का घेराव
भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

भिण्ड- पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भिण्ड जिले के जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पूर्व विधायक हेमंत कटारे के नेतृत्व में 21 सितंबर को कलेक्ट्रेड का घेराव करेगी। जिसमे मुख्यातिथि मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा शामिल होंगे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पूर्व विधायक हेमंत कटारे के हवाले से कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया भिण्ड जिले में हुए शासकीय स्थानंतरण नीति के विरुद्ध पंचायत सचिवों, पटवारियों,शिक्षकों के स्थानंतरण, खाद,बीज की कमी, हाल ही में बाढ़ प्रभावित लोगों मुआवजा न मिलने,एवं पात्रों को छोड़ने, बिजली कटौती,मंहगाई, भाजपा सरकार में आम लोगो पर झूंठे मुक़द्दमे आदि जनसमस्याओं को लेकर 21 सितंबर को दोपहर 12.30 पर कलेक्ट्रेड का घेराव कर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसमे जिले भर के कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होंगे।
18 से कटारे करेंगे जिले के ब्लॉकों में बैठकों की तैयारी –
21 सितंबर के जंगी प्रदर्शन की तैयारी हेतु पूर्व विधायक हेमंत कटारे, एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह मेहगांव,अटेर ब्लॉक सहित जिले में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।


