ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

भिण्ड । जिला स्तरीय विशाल दिव्यांग सहायता शिविर मेहगांव में कल 21 सितंबर को ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विकलांगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं अंगो का होगा वितरण

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विकलांगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं अंगो का होगा वितरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विकलांगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं अंगो का होगा वितरण

 

भिण्ड – भारतीय जनता पार्टी के सेवा और समर्पण अभियान अंतर्गत सम्मानीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव आयोजनों के अंतर्गत 21 सितंबर दिन मंगलवार को ग्वालियर रोड पर स्थित भाजपा नेता अशोक भारद्वाज के निवास पर  दिव्यांगों का परीक्षण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी दिव्यांगों का परीक्षण एवं कृत्रिम अंग उपकरण सहायता शिविर आयोजन समिति के जिला प्रभारी अशोक भारद्वाज ने दी। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री नाथू सिंह गुर्जर जी व दिव्यांग सहायता शिविर आयोजन समिति के सह प्रभारी कमल सिंह जी उपस्थित रहे।

श्री भारद्वाज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए आगे बताया कि इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी, भिंड दतिया संसदीय क्षेत्र की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार में नगरीय आवास एवं विकास मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जिले भर के ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें दिव्यांग का प्रमाण पत्र या दिव्यांगता के संदर्भ में यथा सहायता की आवश्यकता होगी, ऐसे दिव्यांगजन इस शिविर में सम्मिलित होंगे । शिविर में दिव्यांगता के संदर्भ में जानकारी रखने वाले वरिष्ठ चिकित्सकगण मौजूद रहेंगे। यह चिकित्सकगण शिविर में ही दिव्यांगता परीक्षण कर उन्हें जैसी भी आवश्यकता होगी वह उपलब्ध करवाएंगे या फिर चिन्हांकित कर निश्चित तारीख पर संबंधित दिव्यांग को वह सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। जो दिव्यांगत परीक्षण बोर्ड जिला चिकित्सालय में प्रत्येक गुरुवार को बैठता है उस बोर्ड के अधिकारी भी इस शिविर में बोर्ड की तरह ही बैठेंगे और सम्मानीय पात्र दिव्यांग जनों का परीक्षण कर उन्हें यथा सहायता उपलब्ध करवाएंगे।
श्री भारद्वाज ने जिले भर के सम्मानीय दिव्यांग जनों से प्रेस वार्ता के माध्यम से निवेदन  किया कि वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button
Close
Close