भिण्ड।स्वतंत्र भारत में औद्योगिक क्रांति के जनक थे पंडित नेहरू- बघेल
जिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधनमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि पर गरीबों को राशन,मास्क वितरित कर मनाई

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट
भिण्ड जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कहा कि पण्डित नेहरू स्वतंत्र भारत में औद्योगिक क्रांती के जनक थे। उन्होंने योजना आयोग, पंचशील का सिद्धांत, विश्वविद्यालय योजना सहित कई कदम उठाए।
भूता कोठी पर आयोजित संघोष्ठी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु और उनके परिवार ने इस देश को बहुत कुछ दिया है। इस दौरान सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा ने कहा आज़ादी के बाद देश की बागडोर संभालने वाले नेहरू जी आज़ादी की लड़ाई जीतकर देश को गंभीर परिस्थितियों में चलाना मुश्किल था लेकिन दूर दृष्टि और सूझबूझ कर देश के भविष्य की नींव रखी। जिला उपाध्यक्ष रामहर्ष सिंह कुशवाह और नगर अध्यक्ष संजय भूता ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा देश को विकास के नई ऊंचाइयां प्रदान करने वाली कांग्रेस सरकार ने जो औधोगिक, मेडिकल,संस्थाओं का निर्माण किया आज वो भाजपा बेचकर फिर से 50 साल पीछे ले जा रही हैं, विश्वव्यापी महामारी कोरोना के संकट में भी भाजपा के मंत्री और नेता भ्रष्टाचार और लूट में लगे हुए हैं। कार्यक्रम को प्रदीप जैन गुड्डा, अनिल भारद्वाज, ममता मिश्रा,निधि जाटव,अशोक गुप्ता,महेश जाटव,मोहम्मद कामिल,अरविंद सोनी,चंद्रपाल सिंह परिहार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष त्रिपाठी ने किया और आभार मनीष शिवहरे के द्वारा किया गया।
राशन के पैकेट और मास्क वितरण किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल के नेतृत्व में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सेवादल कांग्रेस नेता ब्रजकिशोर शर्मा कल्लू मुदगल ने भिण्ड हॉस्पिटल,और पुराने रेलवे स्टेशन पर गरीब मजदूरों और दिव्यांग व्यक्तियों को राशन के पैकेट,और मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर कृष्ना पुरोहित,दीपक दुबे,विवेक पचौरी अनिल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।


