ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
मंडला- NH-30 बबेहा पुल पर पहाड़ से बड़े पत्थर मार्ग पर गिरे,लगा 10 घंटों से जाम स्थानीय प्रशासन मौजूद।

मंडला से पवन राय की रिपोर्ट
मंडला जिले मे हो रही झमा झमा बारिश से मंडला से नारायणगंज के बीच NH 30 बबेहा पुल के पास पहाड़ काट कर बनाये गए मार्ग पर बारिश के चलते पहाड़ से मुरम व बड़े पत्थर बीच मार्ग पर आ गये है। जिससे मंडला, जबलपुर मार्ग मे लगभग 10 घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है।वही जाम लगने व मार्ग बंद होने की जानकारी लगते ही नारायण गंज स्थानीय प्रशासन का अमला व टिकरिया पुलिस टीम मौक़े पर मौजूद है और जेसेबी मशीन व अन्य मशीनो की मदद से किसी तरीके से मार्ग को साफ करवाया जा रहा है व जाम हटवाने की कोशिश की जा रही है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से पहले की तरह शुरू हो सके।


