महू ट्रक लाखों की दवाइयां चुराने वाले कंजर गिरोह का पर्दाफाश 33 लाख के इंजेक्शन बरामद
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया गिरोह

महू से जितेंन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
लाखो रुपए की दवाइयों से भरे ट्रक कटिंग मामले का सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने खुलासा किया,सभी कंजर गिरोह को धर दबोचा विगत दिनों किशनगंज थाना क्षेत्र में फरियादी ओमप्रकाश पिता मिश्री लाल यादव निवासी ग्राम बरौली सांवेर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि 17 मई 2021 को अपनी आयशर एमएच 04 एचडी 2151 से देवास नाका स्थित कंपनी के ऑफिस के सामने से लौटकर निकला था
मुंबई हाईवे स्थित सोनवाय टोल के आगे करीब 11:30 बजे पहुंचा तो आईसर गाड़ी वाले ड्राइवर ने ओवरटेक करके बताया कि आपकी गाड़ी में से पीछे से कुछ सामान फेंक रहे हैं। ड्राइवर ने ग्राम टीही गांव के समीप गाड़ी रोककर सामान चेक किया तो पता चला कि ट्रक का पीछे वाला शटर खुला हुआ है,और दवाइयों के कार्टून गायब थे,इसकी शिकायत फरियादी ने किशनगंज पुलिस को करते कहा की दवाइयों के कार्टून चोरी हो गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू की आयशर में भरे माइनों साइकिलीन इंजेक्शन के 1632 वायल जिसकी कीमत तकरीबन 44 लाख रुपए बताई जा रही है
।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाश चोरों की पहचान की,व उन्हें हिरासत में लिया तो पूछताछ में अपराध करना कुबूल किया।
घटना की स्थिति को गंभीर देखकर आशंका पुलिस की ओर बढ़ गई कि इस प्रकार की वारदात शातिर कंजर के गिरोह द्वारा की जा सकती है। जिसे आशंका में लेकर कंजरो के बीच काम करने वाले अनुभवी पुलिसकर्मियों और मजदूरों को लगाने पर ज्ञात हुआ कि पीपलरावां जिला देवास में रवि कंजर तथा गोलू कंजर जिस प्रकार घटना घटित करते हैं यह लोग रात में वारदात करने इंदौर जाते हैं इस सूचना के आधार पर पुलिस ने रवि कंजर और गोलू कंजर पीपलरवा की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना से आरोपी रविंद्र पिता भगवतीया सिसोदिया जाति कंजर उम्र 22 साल निवासी पीपलरावां जिला देवास व गोलू उर्फ आनंद पिता राजेंद्र उर्फ कालिया सिसोदिया जाति कंजर सभी आरोपी देवास जिले से गिरफ्तार किए गए ।
पुलिस ने हाईवे पर ट्रक कटिंग करने वाले चोरों को पकड़कर मामले का बड़ा खुलासा किया है। तथा कंजर गिरोह के साथ मिलकर अपराध में सहयोग करने वाले आरोपी वारिस पिता तारीफ अली निवासी ग्राम सुदरसी शाजापुर को गिरफ्तार किया गया आरोपी गोलू आनंद पिता राजेंद्र कालिया के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड भी इंदौर थाना विजयनगर और लसूडिया में मिले हैं आरोपी सुकेश कंजर और धर्म कंजर फिलहाल फरार चल रहा है आरोपी देवेंद्र मेमोरेण्म पर कंजर डेरा देवास से चोरी गया साइकिलीन इंजेक्शन के 1343 जिसकी कीमत लगभग ₹ 33 लाख रुपए को बरामद किया गया। तथा घटना में प्रयुक्त किए गए पुलिस ने बेलोनो कार को भी जप्त किया उक्त कार्रवाई में किशनगंज थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के निर्देश में टीम गठित कर मामले का खुलासा किया गया…..


