महू। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले आलू चिप्स कारखाने पर प्रशासन ने दबिश देकर 40 मजदूरों को किया गिरफ्तार।

महू से जितेंन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
महू (इंदौर) । महू तहसील के ग्राम कोदरिया में आलू चिप्स के कारखाने संचालकों द्वारा नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही थी जहां पर कारखानों को संचालित किया जा रहा था जबकि जिला प्रशासन का सख्त आदेश है कि जिन 10 दिन तक संपूर्ण तरीके से करोना कर्फ्यू लगाया गया है और इसका पालन करने के लिए सख्त हिदायत भी दी गई है
बडगोंदा थाना क्षेत्र के कोदरिया में कोरोना कर्फ्यु के नियमों के विरुद्ध कारखानों पर आलू चिप्स के कारखाने संचालित हो रहे थे जिसकी सूचना नायब तहसीलदार रितेश जोशी को मिलने के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वहां पर काम कर रहे 40 मजदूरों को गिरफ्तार किया गया। रितेश जोशी ने बताया कि सभी मजदूरों कृषि उपज मंडी स्थित अस्थाई जेल में भेजा गया है जहां पर उनकी कोरोना की जांच की जाएगी और जो मजदूर पॉजिटिव निकलता है तो उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा,और जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयेगी तो उन्हें अस्थाई जेल कृषि उपज मंडी में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार इस तरह की मुहिम चलाई जा रही है। यदि हिदायत के बावजूद भी कोई भी घरों से बेवजह बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ नियम के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने बसो का इंतजाम किया है,यदि कोई इस तरह से घूमता हुआ दिखाई दिया तो उन्हें सीधे बस में बैठाकर जेल भेजा जाएगा ।


